फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stormwater and sewer lines should be cleaned, and old pipes replaced.

Rohtak News: बरसाती-सीवर लाइनों की हो सफाई, बदली जाए पुरानी पाइप

Thu, 23 Jul 2026 07:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
Stormwater and sewer lines should be cleaned, and old pipes replaced.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ऑल सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रधान कदम सिंह अहलावत ने सेक्टरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र सौंपा।
मांगपत्र में शहर के सेक्टरों में बरसाती-सीवर लाइनों की सफाई की बात कही गई है। पुरानी पाइप लाइन बदलने और टूटी सड़कों की मरम्मत व नव निर्माण की मांग भी शामिल रही। प्रतिनिधिमंडल ने स्ट्रीट लाइटों और सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की भी मांग की।
विज्ञापन

सेक्टर 1 में स्थित हरित वाटिका के रखरखाव का कार्य एचएसवीपी से नगर निगम को हस्तांतरित करने के लिए कहा गया। सनसिटी सेक्टर 34, 35, 36 एवं 36ए के घरेलू कूड़े के बिल नगर निगम की तरफ से जारी न करने की मांग रखी गई। पार्कों और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव का कार्य संबंधित आरडब्ल्यूए को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी को भी ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रशासक कम उपायुक्त रोहतक के प्रतिनिधि को भी ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उनसे संबंधित समस्याओं के लिए था। इस प्रतिनिधिमंडल में रणबीर सिंह छिल्लर, रणजीत सिंह मलिक, सुखबीर हुड्डा, सुखबीर माथुर, पवन आहूजा और सुनेहरा सिंह काजल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed