{"_id":"6a627eb1c534cd042f0a95fd","slug":"milk-vendor-accused-of-raping-woman-rohtak-news-c-17-roh1019-892664-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दूध विक्रेता पर महिला से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दूध विक्रेता पर महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के एक गांव में दूध विक्रेता जसबीर पर आरोप है कि उसने विवाहिता (37) के साथ पहले तो धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
लाखनमाजरा थाना प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक, पीड़िता की ओर से दो दिन पहले लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी गई थी। आरोप है कि उसके गांव का जसबीर दूध बेचने का कार्य करता है। साथ ही, उसके पति का परिचित है। आरोपी घर में दूध लेने आता था। इसके चलते वह परिवार का परिचित हो गया।
एक दिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोपी के परिवार को भी बताया। इसके बावजूद उसने पीछा नहीं छोड़ा। पिस्तौल दिखाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
वहीं लाखनमाजरा थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से आरोपों को लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद