सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Deworming Day: 313,809 Children Administered Deworming Medication

Rohtak News: तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Apr 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
National Deworming Day: 313,809 Children Administered Deworming Medication
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने मॉडल टाउन के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाईं। जिलेभर के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग सेंटरों के जरिये 3,13,809 बच्चों को यह दवा दी गई।
Trending Videos

मंगलवार को शुरू अभियान के तहत कुल 3,78,944 बच्चों को कीड़े मारने की दवा देने का लक्ष्य है। पहले ही दिन 3,13,809 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। शेष बच्चों को 5 मई को दवा दी जाएगी। 20 से 24 वर्ष वाली 21,526 महिलाओं को भी यही दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने व समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है ताकि वे संक्रमण मुक्त होकर बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें।
उन्होंने ठीक से हाथ धोने की आदत को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में एनीमिया, भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। कृमि नियंत्रण से बच्चे स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed