फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only 3 days left; do not wait until the last minute for SIR: DC

अब केवल 3 दिन शेष, एसआईआर में अंतिम समय का इंतजार न करें : डीसी

Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Only 3 days left; do not wait until the last minute for SIR: DC
13 रोहतक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य करते बीएलओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने जिले के सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वह अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत निर्धारित समय-सीमा पूरी होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं इसलिए सभी मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि एन्यूमरेशन फाॅर्म के कलेक्शन और डिजिटलाइजेशन तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन चाहता है कि अधिक से अधिक मतदाता अगले दो दिनों के भीतर अपने फार्म जमा कर दें ताकि समय रहते उनका डिजिटलाइजेशन भी पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतिम दिन भी फाॅर्म जमा किए जा सकते हैं लेकिन समय पर फाॅर्म जमा करने से प्रक्रिया अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सकेगी। यदि किसी मतदाता को एन्यूमरेशन फाॅर्म भरने, दस्तावेजों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से भी नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि किसी भी पात्र मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed