{"_id":"6a29d60b3d323b3caf02745e","slug":"passersby-could-not-save-a-woman-drowning-in-jln-rohtak-news-c-17-roh1020-870645-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेएलएन में डूब रही महिला को नहीं बचा सके राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेएलएन में डूब रही महिला को नहीं बचा सके राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। जेएलएन नहर में एक महिला ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेडहाउस में रखवाया गया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 50 से 55 साल बतायी जा रही है। महिला नहर में पीछे से बहती आ रही थी। जो खुद को बचाने के लिए काफी प्रयास कर रही थी। लोगों ने बचाने के लिए ऊपर से रस्सी फेंकी लेकिन महिला को बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। शव जेएलएन नहर में ओमेक्स सिटी के पास से बरामद हुआ है।
आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राहगीर गौरव ने बताया कि वह तिलयार लेक से आ रहे थे। जब वह दिल्ली बाईपास नहर के पास पहुंचे तो महिला को नहर में डूबते हुए देखा। वह पीछे से बहती हुई आ रही थी। इस दौरान उन्होंने राहगीरों के साथ मिलकर उसे बचाने का प्रयास किए मगर नहीं बचा सके।
वर्जन
पुलिस को करीब 12 बजे के आसपास सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद किया। फिलहाल, महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। -अश्वनी कुमार, आईएमटी थाना प्रभारी