{"_id":"69e93ca472588fc64e0b9915","slug":"patient-eats-in-the-filth-of-the-canteen-pgi-officials-wash-their-hands-off-the-matter-rohtak-news-c-17-roh1007-843966-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीमारदार कैंटीन की गंदगी में कर रहे भोजन, पीजीआई अधिकारी झाड़ रहे पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीमारदार कैंटीन की गंदगी में कर रहे भोजन, पीजीआई अधिकारी झाड़ रहे पल्ला
विज्ञापन
13-पीजीआई में दुकान के पास व काउंटर के नीचे गंदगी का आलम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई की ओपीडी के पास वाली मार्केट की दुकानाें में सफाई व्यवस्था बदहाल है। दुकानों के बाहर केले के छिलके, पॉलीथिन, सिगरेट के टकड़े व अन्य कचरा पड़ा रहता है। परिसर में पत्ते व अन्य सड़े खाद्य सामान से बदबू आती रहती है। इसी बीच तीमारदार भोजन करने को मजबूर हैं। वहीं अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
कैंटीन परिसर में एक तरफ गंदगी के बीच लोग खाना-पीना कर रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा बना रहता है। दुकानदार जिन काउंटरों का उपयोग सामान रखने या खाना बनाने के लिए करते हैं। उनकी सफाई का भी बुरा हाल है। इन काउंटरों के आस-पास व नीचे कचरा जमा रहता है।
बेटे को दो दिन से पेट संबंधी दिक्कत है। इलाज के लिए ओपीडी आए हैं। लाइन में थक गए व भूख लग गई। सुबह से कुछ खाया नहीं तो यहां कुछ खाने के लिए आ गए। यहां सफाई का बूरा हाल है। बदबू आती है लेकिन आस-पास कोई विकल्प न होने से यहीं खाने का फैसला किया।
- रमन, सोनीपत
यहां कोई साफ-सफाई नहीं है। कहीं कागज, पॉलीथिन तो कहीं पानी जमा है। लोग यहां अपने मरीज को ठीक कराने के लिए आते हैं। ऐसे में यहां भोजन किया तो बीमार होना निश्चित है। प्रशासन को समय पर सफाई करानी चाहिए।
- राधा, किलोई, रोहतक
कैंटीन की सफाई की जिम्मेदारी कैंटीन धारकों की खुद है। इसकी व्यवस्था वह खुद करेंगे।
- डॉ. महेश मेहला, डीएमएस सफाई व्यवस्था, पीजीआई
वर्जन
दुकान के आसपास सफाई की जाती है। काउंटर के नीचे सफाई करा दी जाएगी। पशुओं के लिए काउंटर के पास दूध या अन्य चीजें रख देते हैं इसलिए गिर जाती हैं।
- सुरेंद्र, कैंटीन संचालक, पीजीआई
Trending Videos