सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak resident woman assaulted, four people accused

Rohtak News: रोहतक निवासी महिला से मारपीट, चार लोगों पर आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rohtak resident woman assaulted, four people accused
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित बसंत विहार क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रोहतक के गांव बलियाना निवासी सुनीता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना शहर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सुनीता फिलहाल बहादुरगढ़ के बसंत विहार में किराये के मकान में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को 12 वर्षीय बेटे दीपक और 10 वर्षीय बेटी महक के साथ घर पर थीं। इसी दौरान उनका ननदोई मनोज घर पर आया और कमरे में बैठ गया। करीब 15-20 मिनट बाद ननद प्रमिला, भांजा नवीन, प्रमिला की मां रोशनी और देवर प्रवीन घर पर पहुंचे। पीड़िता के अनुसार, प्रमिला के हाथ में डंडा और नवीन के हाथ में हॉकी की स्टिक थी। आते ही उन्होंने सुनीता पर आरोप लगाया कि उसने मनोज को घर क्यों बुलाया है और इसी बात को लेकर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। थाना शहर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed