सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RTE admission: Physical verification of documents begins

आरटीई दाखिला : दस्तावेजों की फिजिकल जांच शुरू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
RTE admission: Physical verification of documents begins
16-रोहतक के खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में आरटीई के तहत दा​खिला पाने वाले के लिए दस्तावेजों
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग ने बुधवार से आरटीई के आवेदन पत्रों के दस्तावेजों की भौतिक (फिजिकल) जांच शुरू कर दी है। इसके तहत बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अभिभावकों ने कतारों में लगकर अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाया। आवेदन पत्र सुबह 9 से शाम पांच बजे तक जमा किए जा रहे हैं।
Trending Videos


हरियाणा में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऑनलाइन ड्रा निकालने से पहले शिक्षा विभाग के अधिकारी खंड स्तर पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय निर्देशों के अनुसार, दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 24 अप्रैल तक चलेगी। अभिभावक अपने बच्चों के आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर बीईओ कार्यालय पहुंच रहे हैं।

विभाग ने आय के प्रमाण पत्र को लेकर बहुत सख्त रुख अपनाया है। एक लाख से कम आय वाले परिवारों बच्चों के आवेदन मान्य माने जा रहे हैं। 24 अप्रैल के बाद विभाग की ओर से अंतिम सूची तैयार की जाएगी और जल्द ही ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-------
वर्जन
निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक सही दस्तावेज लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पहुंचे। अभिभावक समय का विशेष ध्यान रखें ।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed