{"_id":"69e7b64f753df719a808900c","slug":"sfi-protests-decision-to-hand-over-22-acres-of-land-to-court-signature-campaign-intensifies-rohtak-news-c-17-roh1020-843596-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 22 एकड़ जमीन कोर्ट को देने के फैसले पर एसएफआई का विरोध, हस्ताक्षर अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 22 एकड़ जमीन कोर्ट को देने के फैसले पर एसएफआई का विरोध, हस्ताक्षर अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
13-एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पुनियां को ज्ञापन देने पहुंचे एसएफआई के विद्यार्थी। स्रोत- एसएफ
विज्ञापन
रोहतक। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की इकाई ने जिला प्रशासन एवं हरियाणा सरकार की ओर से विवि की 22 एकड़ भूमि को जिला कोर्ट परिसर के लिए चिह्नित करने के निर्णय पर विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने छात्रों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया है।
एसएफआई ने मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से मुलाकात कर अपनी बात रखी और ज्ञापन सौंपा। विवि परिसर स्थित विवेकानंद लाइब्रेरी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें हजारों छात्रों ने भाग लेते हुए सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी असहमति दर्ज कराई।
यूनिट सचिव उज्ज्वल ने कहा कि लगातार जमीन के हस्तांतरण से भविष्य में विश्वविद्यालय के विस्तार, नए विभागों, प्रयोगशालाओं और खेल मैदानों के निर्माण में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। संगठन ने हर वर्ष 10 प्रतिशत की दर से हो रही फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा विवि में रिक्त पड़े शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग भी उठाई।
छात्राओं की समस्याओं को रखते हुए गर्ल्स हॉस्टल में बिजली सुविधाओं के विस्तार, वाटर कूलरों की सफाई और आरओ सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर एसएफआई इकाई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos