फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city is becoming immersed in devotion to Lord Shiva; queues of Kanwariyas line the streets.

Rohtak News: शिवमय हो रहा शहर, सड़कों पर कांवड़ियों की कतार

Sat, 08 Aug 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 08 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The city is becoming immersed in devotion to Lord Shiva; queues of Kanwariyas line the streets.
01-हरिद्वार से कांवड़ ला रहे नारनौल जिला के अटेली नांगल निवासी दीपांशु व उनकी पत्नी प्रियंका ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। श्रावण मास में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान रोहतक शहर शिवमय हो रहा है। रोहतक-गोहाना-पानीपत मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे शुक्रवार को दिनभर गूंजते रहे।
शिवरात्रि के निकट आने के साथ ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सड़क पर केसरिया वस्त्र पहने शिव भक्तों और कांवड़ियों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अनेक श्रद्धालु रोहतक के रास्ते दादरी, भिवानी व महेंद्रगढ़ आदि स्थानों की ओर प्रस्थान करते हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते शहर के गोहाना रोड पर सर्वाधिक कांवड़िए यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए इसी रास्ते पर अनेक जगह शिविर भी लगाए गए हैं जहां कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मन्नत पूरी होने पर नारनौल का दंपती लाया कांवड़
नारनौल जिले के अटेली नांगल निवासी दीपांशु पहली बार हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर निकले हैं। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका भी कांवड़ लेकर साथ चल रही हैं। वे बताती हैं कि उन्होंने 2024 में भाई होने की मन्नत मांगी थी और 2025 को उनकी मन्नत पूरी हो गई। इसी खुशी में वह पति के साथ गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। दोनों की पहली कांवड़ यात्रा है। 29 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे और 10 अगस्त को अपने गांव पहुंच जाएंगे।

-------------

01-हरिद्वार से कांवड़ ला रहे नारनौल जिला के अटेली नांगल निवासी दीपांशु व उनकी पत्नी प्रियंका ।

01-हरिद्वार से कांवड़ ला रहे नारनौल जिला के अटेली नांगल निवासी दीपांशु व उनकी पत्नी प्रियंका ।

01-हरिद्वार से कांवड़ ला रहे नारनौल जिला के अटेली नांगल निवासी दीपांशु व उनकी पत्नी प्रियंका ।

01-हरिद्वार से कांवड़ ला रहे नारनौल जिला के अटेली नांगल निवासी दीपांशु व उनकी पत्नी प्रियंका ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed