सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The MLA directed the officials to prepare an action plan for drainage.

Rohtak News: विधायक ने अधिकारियों से जल निकासी को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The MLA directed the officials to prepare an action plan for drainage.
फोटो संख्या:58- लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग के अ​धिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में बारिश के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर मंगलवार को विधायक ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। शहर में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने व आने वाले समय में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर अधिकारियों से मंथन किया गया।
Trending Videos

विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ शहर में स्ट्राॅन्ग वॉटर चैनल की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। बारिश के मौसम में पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के उन स्थानों की विशेष रूप से पहचान की जाए जहां बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या रहती है। विधायक ने कहा कि शहर के साथ-साथ गांवों का विकास भी सरकार की प्राथमिकता है। मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित जैन, एसडीओ नरेंद्र, एसडीओ जियाराम, जेई सतीश, दीपचंद, दीपक सांगवान, सोमबीर, सुरेंद्र और सुशील यादव जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed