फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Rohtak team defeated Bhiwani by 55 runs.

Rohtak News: रोहतक की टीम ने भिवानी को 55 रनों से किया पराजित

Fri, 24 Jul 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 24 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Rohtak team defeated Bhiwani by 55 runs.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में वीरवार को रोमांचक मैच हुए। इसमें रोहतक ने भिवानी को 55 रनों से हरा दिया। रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 301 रन बनाए। भिवानी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 33.3 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई।
शहर के 22 यार्ड्स ग्राउंड भिवानी रोड पर महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरुग्राम 8 विकेट से विजयी रहा। गुरुग्राम की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लेते हुए महेंद्रगढ़ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की टीम निर्धारित 50 ओवर में से 34.3 ओवर ही खेल पाई। पूरी टीम 151 पर ढेर हो गई। गुरुग्राम की टीम ने 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के बल्लेबाज टीनू गोयल ने 34 गेंदों में 39 रन, गर्व ककराला ने 22 गेंदों पर 26 रन, मनोज कुमार ने 48 गेंदों में 26 रन और अनीष कुमार 24 गेंदों में 17 बनाए। गुरुग्राम के गेंदबाज सौरव यादव ने आठ ओवर में 35 रन देकर तीन, आरव ने आठ ओवर में 14 रन, यश कटारिया ने सात ओवर में 32 रन और यश सिंह ने 6.1 ओवर में 36 रन देकर दो-दो विकेट झटके।
महेंद्रगढ़ के गर्व ककरालिया ने तीन ओवर में 11 रन और अभय ने 3.4 ओवर में 28 रन देकर एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed