{"_id":"69e78dd232abdc6d2a037a9d","slug":"there-is-no-shortcut-to-success-vipul-sharma-rohtak-news-c-17-roh1020-843347-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : विपुल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : विपुल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, सही ब्लूप्रिंट के साथ हर युवा अपनी मंजिल पा सकता है। कॉलेज जीवन ही वह समय है जब विद्यार्थी अपने करियर की दिशा तय करते हैं। इसलिए लक्ष्य में स्पष्टता, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल का विकास अत्यंत आवश्यक है।
यह बात मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर काउंसलर विपुल शर्मा ने कही। वह मंगलवार को बतौर मुख्य वक्ता पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सफलता का खाका : युवाओं के लिए करियर, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल विषय पर व्याख्यान देने पहुंचे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने किया गया। इसमें छात्रों को करियर चयन की प्रक्रिया, समय प्रबंधन, परीक्षा व भविष्य के तनाव से निपटने के उपाय तथा आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकों से अवगत कराया। बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
इस अवसर पर डॉ. गीता दलाल, डॉ. सीमा सांगवान, डॉ. रुचि, डॉ. चेतना, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. बबीता, डॉ. वंदना एवं नलिनी उपस्थित रहे।
Trending Videos