फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Van hits auto-rickshaw; Nambardar killed, eight injured including five women.

Rohtak News: वैन ने ऑटो को मारी टक्कर, नंबरदार की मौत, पांच महिलाओं सहित आठ घायल

Thu, 23 Jul 2026 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Van hits auto-rickshaw; Nambardar killed, eight injured including five women.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गोहाना-रोहतक रोड पर जसिया गांव के बाईपास पर वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ब्राह्मणवास के नंबरदार कृष्ण (65) की मौत हो गई। परिवार की पांच महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सदर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ब्राह्मणवास निवासी सोमबीर भारद्वाज ने बताया कि बुआ बिमला जींद के गांव आसन में शादीशुदा हैं। उनके ससुर जगदीश मास्टर की बुधवार को सत्रहवीं थी। परिवार के लोग ऑटो से सुबह आसन गए। दोपहर बाद करीब 3 बजे लौट रहे थे। जसिया बाईपास पर पीछे से बेकाबू वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे असंतुलित होकर सड़क किनारे ऑटो पलट गया। इससे उसके ताऊ कृष्ण नंबरदार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि उसकी मां राजवंती, चाची रामकली, भाभी शीला, ताई संतोष, गीता, आनंद और दो बच्चे घायल हो गए। आनंद की पसली की हड्डी तो गीता का हाथ टूटा है। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी सनसिटी का बताया जा रहा है जो सोनीपत के गांव कथूरा से आ रहा था। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- नीरज कुमार, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed