सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Where there used to be joy, now there is a horrific scene.

Rohtak News: जहां रहती थी रौनक, अब वहां भयावह मंजर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Where there used to be joy, now there is a horrific scene.
56-रोहतक स्थित डी पार्क पर अग्निकांड में आग बुझाने के लिए दुकान के पीछे से दूसरी मंजिल में काटी
विज्ञापन
रोहतक । डी पार्क पर दो दिन पहले तक जहां दिनभर रौनक रहती थी वहां पर जलकर खाक हो चुकी मार्केट भयावह खंडहर सी दिख रही हैं। भीषण आग से बर्बाद हुई दुकानों को देखकर बुधवार को मालिकों की भी आंखें भर आईं।

उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की मांग करने के अलावा सिविल लाइन थाने में शिकायतें भी दी है। दुकानों में चारों तरफ जले हुए सामान के अवशेष बिखरे पड़े हैं। दुकान मालिकों का आपबीती बताते हुए दिल भर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी दुकानें जलीं
आग लगने से 10 दुकानें जली हैंं। इनमें पीयूष कालड़ा की कैलाश बूट हाउस, रविंद्र यादव की फुट लुक, चेतन खुराना की शूज टाउन, सतीश की रोहतक शूज, राजेश जुनेजा की शू प्लाजा, जगदीश चंद्र का शिव जनरल स्टोर, राजेश गांधी की रीगल शूज, देशबंधु जैन का जनरल स्टोर, अशोक का सहगल व मीना कुमारी का आनंद जूस कॉर्नर शामिल हैं।
विज्ञापन

भुलाया नहीं जा रहा हादसा
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि इस हादसे को वह भुला नहीं पा रहे हैं। दूसरे दिन भी वे अपनी दुकानों को देखने पहुंचे। मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड को याद कर दुकानदार बार-बार भावुक हो जा रहे थे। उन्हें अन्य दुकानदारों ने संभाला और ढांढस बंधाया। मौके पर पुलिस व दमकल कर्मी भी मौजूद रही।
अचानक घर छोड़कर भागने को मजबूर
आग में जली दुकानों के पास एक मकान में रहने वाले साहिल अरोड़ा की पत्नी वंदना ने बताया कि वे मंगलवार को आराम कर रही थी कि अचानक उनके पति साहिल ने फोन कर दुकानों में आग लगने की सूचना दी। उस वक्त बेटा गौरांश भी घर पर ही था। वह जल्दी से बाहर निकलीं तो उनकी कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। अन्य वाहनों व दुकानों में भी भीषण आग लगी थी। आग की गर्मी से उनके मकान की दीवारें बुरी तरह गरम हो गईं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर भेज दिया और दमकल कर्मी आग बुझाने लगे। वे डॉक्टर श्वेता के पास मेडिकल कैंपस में परिवार सहित जाकर ठहरी।
दुकान के बाहर खड़ी बाइक उठाने का मौका नहीं मिला
शू प्लाजा दुकान पर काम करने वाले कबीर कॉलोनी निवासी नीरज हादसे को याद कर घबराते हुए बताया कि रोजाना की तरह बाइक लेकर वे शू प्लाजा दुकान पर पहुंचे। दुकान के बाहर बाइक खड़ी की और काम पर लग गए। लंच का समय हो गया था। खाना खाने की तैयारी थी कि तभी दुकानाें में आग लगी देखी। आग इतनी तेजी से फैली की उन्हें अपनी बाइक उठाने का मौका नहीं मिला। किसी तरह दुकान से बाहर भागकर जान बचाई।
दूसरे दिन भी अधिकारियों ने किया दौरा
दूसरे दिन एडीसी नरेंद्र कुमार, एसडीएम आशीष कमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व निगम के अन्य अधिकारियों ने डी पार्क का दौरा किया।
खंडहर हुई मार्केट को देखते रहे शहरवासी
आग से जली दुकानों को देखकर पूरा शहर दुखी है। दिल्ली रोड स्थित डी पार्क से गुजरने वाले तमाम वाहन चालक व राहगीर इस मंजर को देखकर स्तब्ध हो उठते हैं। उन्होंने पहले किसी भी बाजार में ऐसा भीषण अग्निकांड नहीं देखा।
दीवार तोड़कर बनाया आग बुझाने का रास्ता
दुकानों में तीसरी मंजिल तक आग पहुंच गई तो उसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने साहिल अरोड़ा के मकान की छत पर से दुकानों की दीवार तोड़कर आग बुझाने का रास्ता बनाया। आग इतनी भयानक थी कि दुकानों की पीछे की दीवार तीन स्थानों पर तोड़नी पड़ी। दुकानों में अब केवल अवशेष बचे हैं।
दुकानदारों को मिले मुआवजा
डी पार्क मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़ का कहना है कि वे सभी दुकानदारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की ताकि बर्बाद हुई दुकानों को फिर से बनाया जा सके।
दूसरे दिन भी रह रहकर सुलगती रही आग
डी पार्क पर जली दुकानों से बुधवार को दूसरे दिन भी देर शाम तक रह-रहकर आग सुलगती रही। हालांकि, मौके पर तैनात दमकल विभाग की चार गाड़ियों से आग को बुझा दिया है। एहतियातन यहां पर गाड़ियां खड़ी हैं। धुआं उठते ही कर्मचारी पानी फेंकने शुरू कर देते हैं।
दुकान में था पांच लोगों का स्टाफ
शू प्लाजा के मालिक मॉडल टाउन निवासी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आग की घटना के समय दुकान में उनके सहित पांच लोगों का स्टाफ था। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ सूझ नहीं पाया। गल्ले से पैसे भी नहीं उठा पाए। हादसे से करोड़ों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि किसी तरह बाहर भागकर जान बचा ली।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed