फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies after drowning in a pond in Titauli village.

Rohtak News: टिटौली गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in a pond in Titauli village.
17-ओमप्रकाश। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के टिटौली गांव में तालाब में से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर की तहसील देवाई हाल टिटौली गांव निवासी ओमप्रकाश (40) के रूप में हुई है। ओमप्रकाश 12 साल से परिवार के साथ टिटौली में रह रहे थे।
सागर ने बताया कि उसके पिता घर से 20 जुलाई को काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह रात को नहीं लौटे। कई बार फोन करने पर भी वह बंद मिला। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया पर उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

21 जुलाई को टिटौली पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार की शाम को गांव से ही सूचना मिली थी कि तालाब में कोई अज्ञात शव उतरा रहा है। बाद में शव की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश के परिवार में पत्नी, बेटा सागर (18) व दो बेटियां हैं। सागर ने बताया कि तालाब के पास पिता का टूटा हुआ फोन व चप्पल भी बरामद हुई है। टिटौली चौकी के इंचार्ज सुखबीर ने बताया कि इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed