{"_id":"69f0fdecc969c29ea7025cd5","slug":"2-minor-arrested-in-sonu-murder-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157517-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू हत्याकांड : 2 नाबालिग गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू हत्याकांड : 2 नाबालिग गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा बाल सुधार गृह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
आरोपियों ने किया खुलासा : बठल ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था मैसेज, शाम को सागर गैंग से होगा टकराव
बठल गैंग की सागर गैंग से चली आ रही है रंजिश
वारदात में शामिल हैं करीब 30 युवा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
मुख्य आरोपी गैंग लीडर जसविंदर उर्फ बठल की तलाश जारी, ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खाजा खेड़ा में रविवार रात को हुए सोनू हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बठल गैंग से जुड़े बताए गए हैं। 16 वर्षीय आरोपी कल्याण कॉलोनी का निवासी है जबकि 17 वर्षीय आरोपी रानियां चुंगी का रहने वाला है। मंगलवार दोपहर दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे जसविंदर जस्सू उर्फ बठल के गैंग से जुड़े हैं। बठल व सागर गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। दोनों गैंगों में 16 से 20 वर्ष की आयु के सैकड़ों किशोर और युवा शामिल हैं।
आरोपियों के अनुसार, गैंग लीडर बठल ने गांधी नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। 26 अप्रैल को बठल ने ग्रुप में मैसेज डाला कि शाम को सागर गैंग से टकराव होगा। शाम के समय गैंग के 30-40 लड़के खाजा खेड़ा गांव में जमा हो गए। सरकारी स्कूल के पास सागर और उसके साथी खड़े दिखाई दिए।
बठल गैंग के सदस्यों ने सागर को घेर कर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के बीच में आने से सागर भागने में कामयाब हो गया। भागते समय सागर ने बठल को चैलेंज दिया कि हिम्मत हो तो उसकी गली में आकर दिखाए।
रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सागर अपनी गली में खड़ा है। इसके बाद जसविंदर जस्सू उर्फ बठल अपने साथी सूरज और एक अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर खाजा खेड़ा पहुंचा। गैंग के अन्य सदस्य गांव से बाहर खड़े रहे।
बठल कार लेकर सागर की गली के पास पहुंचा तो सागर गैंग के लड़कों ने कार पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बठल ने पत्थर फेंक रहे युवकों को कुचलने के इरादे से कार तेज रफ्तार से बढ़ाई। तेज गति वाली कार को देखकर सभी साइड हो गए। बठल ने सड़क पर पड़ी बजरी के ऊपर से कार उछालकर सागर की गली में दाखिल कर ली।
इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई शिव प्रश्न ने बताया कि वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले में करीब 30 युवा शामिल हैं। मुख्य आरोपी जसविंदर उर्फ बठल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
दूसरी बार भी बच गया सागर
पुलिस के मुताबिक, सागर के पास ही उसका पड़ोसी सोनू अपनी मां मूर्ति देवी और भाई बलबीर के साथ खड़ा था। बठल ने सागर को कुचलने के लिए कार तेजी से उसकी ओर मोड़ी। सागर साइड में कूदकर बच गया लेकिन सोनू, उसकी मां व भाई कार की चपेट में आ गए। इसके बाद बठल ने गली में गिरे सोनू के ऊपर कार को तीन बार चढ़ा दिया जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
तीन और आरोपी चढ़े हत्थे, पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, इस हमले और हत्या की वारदात में करीब 30 युवा शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मुख्य आरोपी गैंग लीडर बठल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X