सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 arrested in dharmshala kand

Sirsa News: धर्मशाला में यूपी के 4 युवकों ने बुलाई थी कॉलगर्ल, चारों गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
4 arrested in dharmshala kand
विज्ञापन
मेरठ के ध्यानार्थ
Trending Videos

महिला को दिया था अवैध हथियार सप्लाई का लालच, गिरफ्तारी के तुरंत बाद मिली जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। 24 अप्रैल की देर रात को एके-47 से लैस पुलिस कर्मचारी जाट धर्मशाला में एक अहम सूचना के आधार पर घुसे थे। इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश के चार युवक धर्मशाला में ठहरे हुए थे। यह मामला वेश्यावृत्ति से जुड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
आरोपियों में मोहम्मद जकवान निवासी गांव दिलौलिया बांगर, उवैस अंसारी निवासी बिजनौर, मोहम्मद दिलशाद निवासी मोहल्ला गोलेस्तान व इजर अली निवासी गांव कनकपुर कला, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पहले ही सीआईए पुलिस ने वेश्यावृत्ति में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह विधवा है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशान थी। सिरसा की एक महिला ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार में शामिल कर दिया।
24 अप्रैल की रात को वह महिला उसे धर्मशाला में छोड़कर चली गई। धर्मशाला के कमरे में ठहरे युवक उत्तर प्रदेश के थे। बातचीत के दौरान उन्होंने उसे देह व्यापार छोड़कर हथियार सप्लाई के धंधे में शामिल होने का लालच दिया। इससे वह डर गई और धर्मशाला की छत से कूदकर वहां से भाग गई। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed