सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in field

Sirsa News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 एकड़ भूसा जला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
fire in field
पराली के भूसे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। किसान
विज्ञापन
डिंग मंडी। गांव मोचीवाली की जरनैली सड़क के पास स्थित डाबर में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के भूसे में आग लग गई। करीब 20 एकड़ गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया।
Trending Videos

इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सोमवार की रात के समय तेज आंधी के चलते बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ । उससे निकली चिंगारी सूखे भूसे पर गिर गई। हवा के चलते तेजी से आग जल उठी। देखते ही देखते आग क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय किसान पाला राम पास खेत में मशीन से तूड़ी बना रहा था। उसने पोल से उठती चिंगारी देख ली। तुरंत अपनी मशीन व ट्रैक्टर को सड़क पर सुरक्षित निकाल लिया। इससे बड़ा नुकसान टल गया।
आग धीरे-धीरे रुगा राम माकड़ के खेतों की ओर बढ़ने लगी लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते एकजुट होकर ट्रैक्टरों से जुताई कर आग को आगे फैलने से रोक दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed