{"_id":"69f0fca931b57296410f85ce","slug":"neet-ug-on-3-may-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157521-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नीट (यूजी) तीन को, 2451 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नीट (यूजी) तीन को, 2451 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 3 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2451 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
जिलाधीश शांतनु शर्मा ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा का समय तीन मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा।
नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 3 मई 2026 को परीक्षा के दौरान प्रभावी रहेगा। जारी आदेशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में हथियार लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जिलाधीश ने बताया कि बिना अधिकृत पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग सेंटरों के संचालन पर रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के भीतर वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के वाई-फाई उपकरण या गैजेट्स का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
साथ ही लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक रहेगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की बाधा न हो। इसके अलावा, मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरणों के उपयोग और उन्हें साथ रखने पर भी सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X