सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on aap farmer wing adhyaksh

Sirsa News: आप के किसान विंग के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
attack on aap farmer wing adhyaksh
विज्ञापन
पहले कार से बाइक को मारी टक्कर, फिर कार से उतरकर तीन युवकों ने हथौड़े-रॉड से पीटा
Trending Videos



सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। आम आदमी पार्टी के किसान विंग के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में गांव शाहपुर बेगू के पास सुरजीत सिंह की बाइक को कार से टक्कर मारने के बाद तीन युवक हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सदर थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस को दिए बयान में गांव शाहपुर बेगू निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को वह बाइक से सिरसा गए थे। शहर में काम निपटाकर रात को वह गांव लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे बेगू रोड पर सिरसा शहर की ओर से एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित वह नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार से तीन युवक उतरे। एक के हाथ में हथौड़ा, दूसरे के पास लोहे का रॉड व तीसरे के पास बेसबाल डंडा था। तीनों ने मिलकर उनपर पर जानलेवा हमला बोल दिया। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के गुरचरण सिंह समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए।
लोगों को आते देखकर हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हथियार सहित कार में बैठकर भाग निकले। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
जांच अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed