सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 arrested in loot in train

Sirsa News: ट्रेन में पिस्तौल दिखाकर युवकों से लूट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in loot in train
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

डबवाली। खाटूश्याम धाम में मत्था टेककर ट्रेन से लौट रहे पंजाब के दो युवकों से पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कट्टा, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है।
जीआरपी चौकी डबवाली प्रभारी लक्ष्मण राम ने बताया कि 28 फरवरी को जयपुर-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों के साथ लूटपाट की घटना सामने आई थी। शिकायतकर्ता फिरोजपुरा हाल बठिंडा निवासी हितेश ने बताया था कि वह अपने दोस्त सेवक सिंह के साथ खाटूश्याम के दर्शन कर ट्रेन नंबर 54704 से बठिंडा लौट रहा था। जब ट्रेन डबवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी तो तीन युवकों ने डिब्बे में घुसकर पिस्तौल तान दी और यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने हितेश से उसका मोबाइल फोन, कपड़ों से भरा किट बैग और नकदी छीन लीं। वहीं, उसके दोस्त सेवक सिंह से भी मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बठिंडा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उतरकर भाग गए।
बठिंडा पहुंचने के बाद पीड़ितों ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जीआरपी बठिंडा ने पीड़ितों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वारदात हरियाणा के डबवाली क्षेत्र में हुई थी, इसलिए जीरो एफआईआर को आगे की जांच के लिए जीआरपी सिरसा को ट्रांसफर कर दी गई। जहां से यह मामला जांच के लिए जीआरपी डबवाली भेजा गया।
जीआरपी चौकी डबवाली प्रभारी प्रभारी लक्ष्मण राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 6 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक डबवाली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची।
इस दौरान मौके पर आरपीएफ निरीक्षक बलबीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपियों ने ट्रेन में लूटपाट की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव कोटली निवासी सुखवीर सिंह उर्फ लवप्रीत और उसका भाई रवींद्र सिंह उर्फ बिंदा तथा उनके साथी गुरशरण सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव चक्क गंदासिंह के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के संगरिया शहर से ट्रेन में सवार होकर योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बोगी के गेट बंद कर यात्रियों को डराया और पिस्तौल दिखाकर दोनों युवकों से मोबाइल और नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed