{"_id":"69b06801f067949c410c1558","slug":"payal-won-gold-in-civil-services-wrestling-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154458-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग में पायल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग में पायल ने जीता स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं पायल सैनी को सम्मानित करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज मैन फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल एंड वूमेन फ्री स्टाइल रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के मंडी में किया गया। यह प्रतियोगिता डिपार्टमेंट ऑफ यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश तथा सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में सिरसा जिले की पायल सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पायल सैनी वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बेगू में ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल सहित जिलेभर में खुशी का माहौल है।
पायल की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, अमन पाल गोदारा, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जतिंद्र कौर, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार तथा नोडल अधिकारी अमित मनहर ने उन्हें बधाई दी।
Trending Videos