सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   action will be taken against hygiene agency

Sirsa News: सफाई एजेंसी की कसी जाएगी नकेल, गंदगी मिलने पर लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against hygiene agency
वार्ड  21 में सुबह साढ़े 9 बजे सफाई व्यवस्था के हालात। शहरवासी 
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी, अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही होगी तय
Trending Videos

- दिशा में सांसद कुमारी सैलजा ने लगाई थी फटकार

- विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

- शहर के प्रत्येक वार्ड में विशेष रूप से दो सफाई कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

फोटो -- 66, 67

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। दिशा की बैठक में हर बार फटकार लगाई जाती है। वहीं, विधायक ने भी मुख्यमंत्री से गंदगी की समस्या से निजात के लिए गुहार लगाई थी। समाजसेवी लोग भी निरंतर शिकायत कर रहे हैं। मंगलवार को विशेष रूप से जन शिकायतों के निवारण के लिए व्हाट्सएप प्रणाली को लागू करने के आदेश जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सेहरावत ने जारी किए हैं।

जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सेहरावत ने आदेश में कहा है कि जिले की सभी नगर परिषद व नगर पालिकाएं तुरंत प्रभाव से एक व्हाट्सएप नंबर सार्वजनिक करें। यह नंबर 24 घंटे ऑन रहेगा। सातों दिन सफाई संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक शिकायतों का भी समाधान इस व्हाट्सएप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है व्हाट्सएप नंबर जारी करने का उद्देश्य
- व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।
- स्वच्छता से जुड़ीं शिकायतों का निवारण उसी दिन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
- यदि कोई आम नागरिक किसी शिकायत के न निपटने का प्रमाण प्रस्तुत करता है, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस प्रकार होगा प्रचार-प्रसार
- वार्ड कमेटियों को मैसेज जारी किया जाएगा।
- वार्ड पार्षदों को इस नंबर की जानकारी दी जाए, ताकि वे अपने वार्ड में लोगों को अवगत करवा सकें।
- शहर भर में कम से कम 50 फ्लेक्स बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगाए जाए। इससे शहर के सभी लोगों तक नंबर उपलब्ध हो सके।
24 घंटे के अंदर जवाबदेह अधिकारियों की सूची मांगी
जिला नगर आयुक्त ने आदेश जारी करने के साथ-साथ अधिकारियों से इस प्रणाली की मॉनिटरिंग और समाधान करवाने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी है। जो सफाई से लेकर अन्य समस्याओं को लेकर जवाबदेह होंगे। वे उन समस्याओं को समय पर समाधान करवाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस प्रकार पूरी तरह से जहां मॉनिटरिंग सफाई की होगी, वहीं, एजेंसियों पर सफाई नहीं करने पर जुर्माने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अब तक जुर्माने की कार्रवाई में लचर कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है।
कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी
सफाई व्यवस्था के लिए सीएसआई की ओर से मंगलवार को दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी वार्डों की सफाई की मॉनिटरिंग को लेकर लगाई गई थी। जहां पर उन्हें सफाई नहीं मिलेगी, वे वहां पर सफाई करवाने की जानकारी देंगे।
जिला नगर आयुक्त को पूर्व पार्षद ने की थी शिकायत
पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को वार्ड नं 21 की सफाई के हालात के फोटो जिला नगर आयुक्त को भेजी थीं। उन्होंने कहा कि सिरसा की आधी आबादी की सफाई व्यवस्था सिरसा की ही निजी कंपनी को ठेके पर दी हुई है। प्रतिमाह लाखों खर्च करने के बाद भी सफाई व्यवस्था ढंग से नहीं हो पा रही है। इसके लिए विशेष रूप से मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। जिससे इन एजेंसियों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed