{"_id":"69b066ebfc94bb57220422c4","slug":"dtp-broken-invalid-construction-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154483-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
डीटीपी विभाग के आदेशों पर तोड़ा जा रहा अवैध निर्माण । डीआईपीआरओ
विज्ञापन
फोटो - 63
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव शाहपुर बेगू अरनियावाली रोड पर एक अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इस कॉलोनी पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि यह कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध काॅलोनियों में निवेश न करें। नागरिक अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।
Trending Videos