{"_id":"6a29979db0a87cdd180ed4e8","slug":"88-kilograms-970-grams-of-opium-seized-on-reaching-sirsa-after-a-1720-kilometer-journey-from-siliguri-bengal-95-packets-were-hidden-in-a-secret-box-made-in-the-chassis-sirsa-news-c-21-hsr1007-888140-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बंगाल के सिलीगुड़ी से 1720 किलोमीटर का सफर तय कर सिरसा पहुंची 88 किलो 970 ग्राम अफीम पकड़ी, चेसिस में गुप्त बॉक्स बनाकर छुपाए गए थे 95 पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बंगाल के सिलीगुड़ी से 1720 किलोमीटर का सफर तय कर सिरसा पहुंची 88 किलो 970 ग्राम अफीम पकड़ी, चेसिस में गुप्त बॉक्स बनाकर छुपाए गए थे 95 पैकेट
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
इस ट्रक से बरामद हुआ 88.970 किलो अफीम, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल हाईवे नंबर-9 पर सिरसा पुलिस और राजस्थान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक की चेसिस में बने गुप्त बॉक्स से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह अफीम बंगाल के सिलीगुड़ी से 1720 किलोमीटर का सफर तय कर सिरसा पहुंची थी। चालक ने बताया कि मादक पदार्थ जोधपुर लेकर जाना था। ट्रक मालिक ने अफीम मणिपुर से मंगवाई थी।
सिरसा के डीएसपी राज सिंह ने बताया कि राजस्थान की जोधपुर एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा के रास्ते भारी मात्रा में अफीम पंजाब या राजस्थान ले जाई जा रही है। मंगलवार देर रात जोधपुर एनसीबी की टीम ने सिरसा पहुंचकर स्थानीय पुलिस से यह इनपुट साझा किया।
इसके बाद संयुक्त टीम ने एनएच-9 स्थित भावदीन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे फतेहाबाद की ओर से आ रहे जम्मू-कश्मीर नंबर के एक खाली ट्रक को रोका गया।
विज्ञापन
वेल्डिंग मिस्त्री बुलाकर काटा गुप्त बॉक्स
पुलिस ने ट्रक की गहराई से जांच की तो उसकी चेसिस के नीचे लोहे का बड़ा गुप्त बॉक्स मिला। पुलिस ने संदेह होने पर मौके पर वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर बॉक्स को कटवाया तो अफीम से भरे 95 पैकेट बरामद हुए जिनका कुल वजन 88 किलो 970 ग्राम निकला। पुलिस ने अफीम जब्त कर चालक किशना राम निवासी पाली राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
मणिपुर से सिलीगुड़ी फिर 4 दिन में सिरसा पहुंचा ट्रक
पूछताछ में सामने आया कि अफीम मणिपुर से मंगवाई गई थी। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा निवासी ट्रक मालिक गगनदीप ने इस खेप को बंगाल के सिलीगुड़ी में रिसीव किया था। गगनदीप ने ही सिलीगुड़ी में ट्रक की चेसिस में गुप्त बॉक्स बनवाया था। आरोपी चालक किशना राम ने बताया कि वह लंबे समय से गगनदीप के पास ड्राइविंग करता है। मालिक ने उसे सिलीगुड़ी से माल जोधपुर पहुंचाने के लिए 60 हजार रुपये दिए थे और खुद जोधपुर में मिलने की बात कही थी। चालक के पास से 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
चार राज्यों को पार कर पहुंचा सिरसा
चालक रविवार को सिलीगुड़ी से रवाना हुआ था। वह पिछले चार दिनों में बंगाल से बिहार (पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर), उत्तर प्रदेश (लखनऊ), यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली होते हुए 1720 किलोमीटर का सफर तय कर सिरसा पहुंचा था। भले ही चालक ने अफीम जोधपुर ले जाने की बात कही हो लेकिन पुलिस सूत्रों का मानना है कि यह खेप पंजाब में सप्लाई होनी थी। अगर खेप राजस्थान जानी होती तो रूट हिसार से होकर छोटा पड़ता। राजस्थान एनसीबी चाहती तो इसे अपनी सीमा में भी पकड़ सकती थी लेकिन पुख्ता इनपुट था कि ट्रक पंजाब की तरफ मुड़ेगा इसीलिए सिरसा पुलिस की मदद से इसे बॉर्डर से ठीक पहले दबोच लिया गया।
-- -- -
आरोपी ट्रक चालक के पास से 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बड़े नेटवर्क में ट्रक मालिक समेत कई अंतरराज्यीय तस्कर शामिल हैं। चालक और मालिक के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। - राज सिंह, डीएसपी, सिरसा