सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   a man suicide

Sirsa News: व्यक्ति ने घग्गर के पास फंदा लगाकर की आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
a man suicide
विज्ञापन
फोटो- 35
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव भोलेवाला, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।



मिली जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह 8 मार्च को ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 4 में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने आया हुआ था। इसी दौरान रविवार दोपहर बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार सुबह गांव अमृतसर कला के पास घग्गर नहर के किनारे एक व्यक्ति के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान होने पर पता चला कि मृतक गुरविंदर सिंह है, जो पिछले दिन से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरविंदर मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed