{"_id":"69af106ed366a807c004a38f","slug":"exhibition-in-cdlu-upto-today-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154360-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम के आदेश के बाद आज तक रहेगी सीडीएलयू में प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम के आदेश के बाद आज तक रहेगी सीडीएलयू में प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में महिला सशक्तीकरण पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में हरियाणा की उन बेटियों की प्रेरणादायक कहानियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद सोमवार को आमजन, विद्यार्थी के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से विश्वविद्यालय में आए युवाओं ने प्रदर्शनी देखी। उन्होंने कहा कि तकनीकी अनुभव से प्रदर्शनी को आधुनिक और इंटरएक्टिव स्वरूप मिला है। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि आज बेटियां खेल, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रही हैं।
प्रतिभाशाली बेटियों की सफलता की कहानियों से करवाया जा रहा रूबरू : प्रदर्शनी में म्हारी बेटियां-म्हारा गौरव थीम के माध्यम से हरियाणा की प्रतिभाशाली बेटियों की सफलता की कहानियों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली दीपा मलिक, साक्षी मलिक, संतोष यादव, भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर पद्मश्री सविता पूनिया, महिला कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवला, शूटिंग एथलीट पलक गुलिया, बॉक्सिंग खिलाड़ी जैस्मिन लंबोरिया, मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा, महिला पहलवान सरिता मोर, हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल, मुक्केबाज स्वीटी बूरा, महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा, रानी रामपाल, शूटर सुरुचि फोगाट, मुक्केबाज नीतू घनघस और जैसी खिलाड़ियों की प्रेरक यात्राएं शामिल हैं।
Trending Videos