सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rekha first in selfie with idols

Sirsa News: ‘सेल्फी विद फीमेल आइडल’ प्रतियोगिता में रेखा अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
rekha first in selfie with idols
 विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ स्थित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में वूमेन सेल और इंग्लिश विभाग की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के तहत स्पीच प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा ‘सेल्फी विद फीमेल आइडल’ गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, समाज में उनकी भूमिका और उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डाॅ. जयप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने की। इस अवसर पर कॉलेज कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरीक गिल तथा वूमेन सेल के सदस्य डॉ. इंदु, सविता, कविता अग्रवाल, डॉ. बिंदिया, डॉ. अमनदीप, सुखजीवन, शालू देवी और सरोज मौजूद रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. इंदु, सोमवीर और डॉ. राकेश ने निभाई।
भारत की संस्कृति में नारी को हमेशा से उच्च स्थान : डाॅ. जयप्रकाश
मुख्य अतिथि डाॅ. जयप्रकाश ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, सम्मान और उपलब्धियों को याद करने का अवसर है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल, व्यापार और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में नारी को उच्च स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed