Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Protests were held in Sirsa against the Electricity Bill-2025 and the demands of the employees.
{"_id":"69afe72bb10b937a090f2d09","slug":"video-protests-were-held-in-sirsa-against-the-electricity-bill-2025-and-the-demands-of-the-employees-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में बिजली बिल-2025 के विरोध व कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में बिजली बिल-2025 के विरोध व कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
ऑल हरियाणा पॉवर कॉपोर्रेशन वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को सिटी सब यूनिट व इंडस्ट्रियल एरिया सब यूनिट की ओर से बिजली बिल-2025 के विरोध व अन्य मांगों को लेकर सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान मनमोहन समोरा व इंडस्ट्रियल एरिया सब यूनिट से रोहताश शर्मा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सब यूनिट सचिव ललित सोलंकी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कर्मचारी नेता एसएस बेदी व उप राज्य प्रधान बाबू लाल ने कहा कि केंद्र सरकार जो संसद में बिजली बिल-2025 को वर्तमान में पेश करने जा रही है, इसका किसानों और आम जनता पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि बिजली का निजीकरण करने से बिजली इतनी महंगी होगी के बिजली का बिल भरना आम उपभोक्ता के लिए मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले मुताबिक तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो 7 मार्च को केंद्रीय कमेटी के लिए गए फैसले अनुसार 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
जब तक सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा आठवें पे कमीशन को लागू करना, ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना, 4 लेबर कोड को रद्द करके पुरानी श्रम संहिता को लागू करना आदि अन्य मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर एसकेएस से रमेश सैनी, निर्मल सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, संदीप वर्मा, एएचपीसी से मीत चंद, सुभाष, विक्रम, मनजीत, सोहन प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।