सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A tour and travel company owner was defrauded after a fake loan of 9 lakh rupees was taken out against his car.

Sirsa News: कार पर 9 लाख का फर्जी लोन कराकर टूर ट्रेवल्स मालिक से की धोखाधड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A tour and travel company owner was defrauded after a fake loan of 9 lakh rupees was taken out against his car.
विज्ञापन
ऐलनाबाद। टूर ट्रेवल्स के व्यवसायी की इनोवा कार पर करीब 9 लाख रुपये का फर्जी लोन करवाकर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos



रानियां के संत नगर निवासी सूरज अनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी इनोवा कार पार्टनरशिप में है। ये कार धोलपालिया निवासी राजेंद्र कुमार के नाम रजिस्टर्ड है। करीब 13 महीने पहले ऐलनाबाद के काशी का बास निवासी विजय पाल ने राजेंद्र से गाड़ी मांगी और कहा कि ड्राइवर न भेजे, वह खुद चला लेगा। दो-तीन दिन बाद गाड़ी लौटा देंगे और किराया अदा कर देंगे। इस बीच विजय पाल ने एसके फाइनेंस कंपनी के संचालक राजेश और कारिंदे पंकज के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों से गाड़ी पर 9 लाख रुपये का लोन करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। 14 दिसंबर को जब गाड़ी पंजाब के राजपुरा में एसके फाइनेंस के लोगों ने रोक ली और किस्त बाकी बताई, तब सूरज को धोखाधड़ी का पता चला। थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि आरोपी विजय पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed