सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After 20 years, construction work of the main road of Gandhi Colony started, people expressed happiness.

Sirsa News: 20 साल बाद गांधी कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू, लोगों ने जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
After 20 years, construction work of the main road of Gandhi Colony started, people expressed happiness.
विज्ञापन
सिरसा। गांधी कॉलोनी की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया। करीब एक करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से यह सड़क बनेगी।
Trending Videos

नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप एवं वार्ड पार्षद मनमोहन मिढ़ा सहित अन्य वार्डों के पार्षद तथा शहर के प्रमुख लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का एक समान विकास हो रहा है। सिरसा में सभी वार्डों में समान रूप से विकास के कार्य चल रहे है। विकास कार्यों से विरोधियों के पेट में दर्द है। कई ऐसी सड़कें हैं जो बीस बीस सालों से नहीं बन सकी। उनका भी नवनिर्माण हुआ है। गोबिंद कांडा ने कहा कि अभी शहर के मुख्य बाजारों में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के कारण नई सड़क नहीं बन रही। जल्द ही उन सड़कों का निर्माण भी करवाया जाएगा।
नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि सिरसा के विकास को लेकर पैसे की कोई कमी नहीं है। सरकार की ओर से लगातार विकास कार्यों के लिए पैसा जारी किया जा रहा है। इस कारण तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षद मनमोहन मिढ़ा ने कहा कि 20 साल के लंबे अंतराल के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू होना एक तोहफे से कम नहीं है। बेहतरीन सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मौर्या, पार्षद जोगिंदर सिंह, अंकुश अरोड़ा, सुभाष बजाज व अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed