{"_id":"696be47af743a39b680085ed","slug":"an-underpass-and-bridge-will-be-constructed-at-chhatargarhpatti-level-crossing-at-a-cost-of-rs-25-crore-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151437-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 25 करोड़ रुपये से चतरगढ़पट्टी फाटक पर अंडरपास व पुल बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 25 करोड़ रुपये से चतरगढ़पट्टी फाटक पर अंडरपास व पुल बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में चतरगढ़पट्टी फाटक बंद होने पर लगी वाहन चालकों की भीड़।
विज्ञापन
सिरसा। शहर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य जहां तेज़ी से प्रगति पर है, वहीं चतरगढ़पट्टी फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास और पुल निर्माण को लेकर शहरवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस परियोजना के पहले चरण में सीवरेज और पेयजल लाइन शिफ्ट करने का कार्य जारी है, जबकि अब दूसरे चरण के तहत पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार 20 जनवरी को चतरगढ़पट्टी फाटक पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत का टेंडर लगाया जाएगा। पूरा निर्माण कार्य एक साल में पूरा होगा।
टेंडर प्रक्रिया एक माह तक चलेगी। इसके बाद अप्रैल माह के भीतर निर्माण एजेंसी को कार्य सौंप दिया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ-साथ पुल और अंडरपास का कार्य भी पूरा किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को एक साथ दो बड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। चतरगढ़पट्टी फाटक के दोनों ओर पेयजल व सीवरेज लाइन शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। एक ओर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी ओर का कार्य पुराना कचहरी रोड अंडरपास क्रॉसिंग का काम पूर्ण होने के बाद शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पुल की दिशा में आने वाले बिजली के खंभों को हटाने व शिफ्ट करने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
ड्राइंग हो चुकी है फाइल
पुल निर्माण की ड्राइंग मुख्यालय स्तर पर पहले ही पास हो चुकी हैं। पुल के साथ कुछ ही दूरी पर अंडर पास का निर्माण किया जाएगा। अंडर पास से छोटे वाहनों को आवागमन में आसानी होगी और 10 के आसपास कॉलोनियां व सेक्टर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, पुल निर्माण के दौरान बीच में यदि किसी भवन या दुकानों का कोई हिस्सा आएगा तो उसको लेकर भी प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू जल्द ही कर दी जाएगी।
यह होगा लाभ
-24 घंटे में 20 से अधिक बार फाटक बंद रहता है जिससे आमजन को परेशानी होती है। भारी वाहनों के कारण डबवाली रोड पर जाम की स्थिति बनती है। पुल बनने के बाद रानियां, ऐलनाबाद और डबवाली जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। अंडरपास बनने से कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रोज फाटक पार करने की समस्या से निजात मिलेगी।
चतरगढ़पट्टी फाटक पुल और अंडरपास के पहले चरण का कार्य जारी है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन शिफ्ट की जा रही है। मंगलवार तक पुल और अंडरपास का टेंडर लगाया जाएगा। अनुमानित 25 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जाएगा और अप्रैल माह के अंत तक निर्माण शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
-संजय सभ्रवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग
Trending Videos