सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Army husband accused of administering poison via injection.

Sirsa News: फौजी पति पर लगाया इंजेक्शन के जरिये जहर देने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Army husband accused of administering poison via injection.
विज्ञापन
सिरसा। जिले के एक गांव की महिला ने अपने फौजी पति पर इंजेक्शन के जरिये जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जिले के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उनका सात वर्षीय बेटा भी है। उनका पति सेना में है। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य युवती के साथ अनैतिक संबंध थे, जिसकी जानकारी उसने अपने सास-ससुर को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से पति उससे नाराज रहने लगा था। पीड़ित महिला ने बताया कि 6 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी। इसी दौरान उसका पति कमरे में आया और उसके दाहिने कूल्हे पर इंजेक्शन लगा दिया। जब उसने इसका कारण पूछा तो पति ने कहा कि उसने उसे जहर का इंजेक्शन लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने इस बारे में अपने सास-ससुर को बताया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसकी हालत नाजुक होते देख डॉक्टर ने उसे हिसार के एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है,जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed