सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on bardana shopkeeper

Sirsa News: बारदाना दुकान संचालक पर हमला कर रुपये छीने

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
attack on bardana shopkeeper
 घायल अशोक राय।
विज्ञापन
रानियां। शहर की अनाजमंडी में बारदाना दुकान के संचालक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल अशोक राय को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का इलाज रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
Trending Videos

अशोक राय ने बताया कि अनाजमंडी में उसकी 134 नंबर दुकान अशोक पुराना बारदाना के नाम से है। बीती शाम मनोज कुमार, पप्पू, सचिन, मंगा, रणबीर, पवन और निर्दोष मेरी दुकान पर आए। उस समय वह गल्ले से नकदी गिन रहा था। आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ से पौने दो लाख रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि रुपये छीनने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। हमले में उसके सिर में काफी चोट लगी। सूचना मिलने पर परिजन दुकान पर आए और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed