सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   plantation will be in bakariyawala lant

Sirsa News: एनजीटी की सख्ती के बाद जागा प्रशासन, बकरियांवाली कचरा प्लांट होगा हरा-भरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
plantation will be in bakariyawala lant
सिरसा निस्तारन प्लाट में लगी मशीने
विज्ञापन
-- सालों बाद नगर परिषद को आई याद, अब लगेंगे पौधे


फोटो ---

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एनजीटी और उपायुक्त की विशेष टीम की रिपोर्ट के बाद आखिरकार नगर परिषद प्रशासन की नींद खुल गई है। अब बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट को हरा-भरा बनाने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। प्लांट परिसर में चहारदीवारी के साथ बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने विशेष योजना तैयार करते हुए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, प्लांट के आसपास हरित पट्टी विकसित करने, धूल और दुर्गंध को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण होने से क्षेत्र का वातावरण बेहतर होगा और आसपास के ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। हालांकि, यह काम नियमानुसार वर्षों पहले किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मानकों के तहत कचरा निस्तारण प्लांटों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करना अनिवार्य माना जाता है। लेकिन लंबे समय तक इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए। अब एनजीटी और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन सक्रिय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे मांग

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से प्लांट के आसपास पेड़ लगाने की मांग उठाते रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि समय रहते पौधरोपण कर दिया जाता तो आज पूरा क्षेत्र हरा-भरा दिखाई देता और प्रदूषण की समस्या भी काफी हद तक कम हो चुकी होती। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध और उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों की मानें तो पहले कुछ पौधे लगाए गए थे, जब वे पेड़ बने तब तक कचरा इतना डाल दिया कि खराब हो गए। कई पेड़ कचरे के दबाव में टूट गए। कुछ कचरे में लगी आग में जल गए। तीन साल से लगातार पेड लगाने को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। आखिरकार अब एनजीटी व उपायुक्त के आदेशों पर प्रशासन जागा है।
चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा काम
प्रशासन का दावा है कि अब प्लांट को व्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, पौधरोपण के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा ताकि भविष्य में पर्यावरण संबंधी शिकायतों की गुंजाइश कम रहे। इसलिए दीवारों के साथ साथ अंदर और बाहर दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे। हरे भरे क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्लांट पर रहने वाले कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाएगी।
कोट्स
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दो लाख रुपये के पौधे इस बार कचरा निस्तारण प्लांट के अंदर और बाहर लगाए जाएंगे। इसके साथ साथ यदि जरूरत पड़ी तो और पौधे लगा दिए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी कि पौधों को पानी व खाद आदि की कमी न रहे।
-राहुल जेई, नगर परिषद
--
कोट्स
कचरा निस्तारण प्लांट में पौधरोपण करवाया जाएगा। पर्यावरण को लेकर जितना पैसा लगेगा लगाया जाएगा। इसके साथ साथ शहर में भी हरा-भरा क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed