सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   case on 14 in attack

Sirsa News: हमला करने का आरोप, 14 पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
case on 14 in attack
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ओढ़ां। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने अस्पताल में दाखिल गांव छतरियां निवासी एक युवक के बयान के आधार पर शराब ठेके के कारिंदों सहित 2 गाड़ियों में सवार 14-15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला अवैध रूप से शराब बेचने के संदेह में गाड़ी से स्कूटी को टक्कर मारने, अपहरण कर शराब ठेके पर ले जाकर धारदार हथियारों से हमला करने का है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल मांगेराम निवासी गांव छतरियां ने बताया कि वह बीती 18 मई की देर सायं करीब 7:30 बजे स्कूटी पर सवार होकर गांव छतरियां से भंगू की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव भंगू के निकट पीछे से आ रही गांव छतरियां के शराब ठेके की बोलेरो कैंपर गाड़ी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर रुकवा लिया। इसके चलते वह नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगेराम का आरोप है कि फिर गाड़ी से गांव रघुवाना निवासी हरजिन्द्र सिंह व हरमीत सिंह, रोड़ी निवासी भूंदड़ व काला सिंह तथा 8-10 अन्य लोग उतरे और कहा कि इसे गाड़ी में डालकर जगतार सरपंच की कोठी में ले चलो, जहां उसका काम तमाम कर देते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मांगेराम के मुताबिक, फिर आरोपी उसे बोलेरो कैंपर में डालकर छतरियां शराब ठेके पर ले आए जहां आरोपियों के साथियों की एक और गाड़ी आ गई। फिर सभी आरोपियों ने उसे नीचे गिरा कर उस पर लोहे की राॅड, कापा व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। काफी देर तक मारपीट करने के बाद हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि अब इसे जगतार सरपंच की कोठी पर ले चलते हैं।
इसी दौरान गाड़ी सवार गांव छतरियां निवासी ओमप्रकाश वहां आया और उसे छुड़वाया। मांगेराम का आरोप है कि जब ओमप्रकाश उसे अपनी गाड़ी में डालकर बड़ागुढ़ा के सरकारी अस्पताल में ले जाने लगा तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी उनके आगे लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। फिर ओमप्रकाश ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
घायल मांगेराम के मुताबिक, आरोपी लोग शराब ठेके के कारिंदे व उनके साथी हैं। उन्हें उस पर संदेह है कि वह अवैध रूप से शराब बेचता है। इसी के रंजिशवश आरोपियों ने मिलकर उसका अपहरण करते हुए उस पर हमला किया है।
एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने मांगेराम के बयान के आधार पर हरजिन्द्र सिंह, हरमीत सिंह, भूंदड़ व काला तथा 8-10 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed