{"_id":"6a1350107def198a37010265","slug":"youth-arrested-with-dodapost-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158895-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डोडा चूरा पोस्त बरामद, गाड़ी सवार युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डोडा चूरा पोस्त बरामद, गाड़ी सवार युवक काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 25 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो -- - 15
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सदर थाना पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान नाका मुसाहिब वाला क्षेत्र से रविवार को दीपक कुमार के कब्जे से 1 किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया। दीपक गांव नंगल, जिला फतेहाबाद का रहने वाला है।
सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शिवम कुमार ने बताया कि थाने की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नाका मुसाहिब वाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी सवार युवक दीपक कुमार को काबू किया। जांच के दौरान युवक के कब्जे से 1 किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम-पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos