{"_id":"69adcf7191b0924be9055e4b","slug":"case-on-4-in-firing-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154345-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फायरिंग मामले में 4 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फायरिंग मामले में 4 लोगों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव बनवाला में शुक्रवार देर रात को कार सवार कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर पर जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर हवाई फायरिंग करने के मामले में थाना ओढां पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कुमार निवासी गांव बनवाला ने बताया कि बीती 6 मार्च की दोपहर को गांव के ही हैप्पी जाखड़ का उसके पास फोन आया और उसे गाली दी। सुभाष का आरोप है कि समझौते के बाद उसी दिन सायं को हैप्पी जाखड़ के भाई दीपक जाखड़ ने उसके भाई धर्मपाल को फोन कर धमकी दी और कहा कि वे इस समझौते से राजी नहीं है।
सुभाष का आरोप है कि फिर रात्रि करीब 9:30 बजे वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में जा रहा था तो रास्ते में गांव में ही लाइब्रेरी के निकट एक कार उसके ट्रैक्टर के पास आकर रुकी, जिसमें हैप्पी का भाई दीपक जाखड़ व 3-4 अन्य लोग सवार थे। सुभाष का आरोप है कि दीपक ने कार से उतरकर उसे डराने के लिए पिस्तौल से 3 हवाई फायर किए। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक व 3-4 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos