सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CCTV footage reveals details of the accident; FIR registered against tractor driver.

Sirsa News: सीसीटीवी फुटेज ने खोला हादसे का राज, ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage reveals details of the accident; FIR registered against tractor driver.
विज्ञापन
जाखल। गांव दीवाना के पास पिछले माह सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनके सामने इसकी सच्चाई सामने आई है। मृतक के परिजनों की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज को आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सिरसा जिले के गांव कागदाना निवासी नरेंद्र पाल को नामजद किया है।

इस मामले में पुलिस ने पहले मृतक के परिजनों के बयानों पर इत्तेफाकिया की कार्रवाई की थी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जापतेवाला निवासी कृपाल कौर उर्फ पालो ने बताया कि उसका बेटा गुरविंद्र सिंह उर्फ काली 18 मई को जाखल से अपने गांव जापतेवाला लौट रहा था। उस दौरान गांव दीवाना के पास सड़क हादसे में उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां का कहना है कि उस समय हादसे के कारणों का पता न चल पाने के कारण पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। इस पर परिजनों ने अपने स्तर पर हादसे की जांच करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि जाखल से कुलां की ओर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गुरविंद्र सिंह की बाइक को साइड से टक्कर मार दी थी। इस हादसे से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने रुक कर मदद करने के बजाय मौके से भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व ट्रैक्टर नंबर से पहचान कर चालक सिरसा जिला के गांव कागदाना निवासी नरेंद्र पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed