सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civil services vollyeball trial tomorrow

Sirsa News: अखिल भारतीय सिविल सेवा वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
civil services vollyeball trial tomorrow
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सिरसा। अखिल भारतीय सिविल सेवा वाॅलीबाल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के चयन के लिए 13 मार्च 2026 को द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना होगा।

जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10:00 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। चयन स्पर्धा के लिए जो कर्मचारी / अधिकारी जाएंगे, उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें यह प्रमाणपत्र लाना होगा कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के अधिकारी या कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी रक्षा सेवाओं/पैरा मिलिट्री संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठन/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी/एनएसजी आदि से हैं, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा प्रशासनिक रूप नियुक्त स्वायत्त निकायों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, आकस्मिक/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी तथा नये भर्ती कर्मचारी जिसका सेवाकाल 6 महीने से कम समय का हो, वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed