{"_id":"69b1b7c0d1bef0576b040ff4","slug":"no-problem-of-gas-cylinder-in-district-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154519-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घरेलू गैस की जिले में नहीं है कमी, उपभोक्ता कॉपी लाएं और बुक करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घरेलू गैस की जिले में नहीं है कमी, उपभोक्ता कॉपी लाएं और बुक करवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को सिलेंडर देते हुए एजेंसी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीद रहे लोग
- गैस की कमी के चलते तलाश रहे विकल्प, होटलों में डीजल भट्ठी का विकल्प
- 5 लाख के आसपास हैं जिले के एलपीजी उपभोक्ता
- जिले में अलग-अलग एएफएसओ की अगुवाई में बनाई टीम
फोटो: 17, 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरकार ने कॉमर्शियल गैस कनेक्शनों की सप्लाई पर रोक लगा दी है मगर घरेलू गैस सप्लाई बिना रुकावट के जारी है। गैस एजेंसी संचालकों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। वे लोगों को कॉपी और बुकिंग के माध्यम से सिलिंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे भयभीत न हों, गैस की कोई कमी नहीं है।
वहीं, दूसरी ओर चौंकाने वाला कॉमर्शियल कनेक्शनों का आंकड़ा सामने आया है। जिलेभर में 1500 से 2000 ही कॉमर्शियल कनेक्शन मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में बड़े स्तर पर घरेलू कनेक्शनों का प्रयोग कॉमर्शियल तौर पर किया जा रहा था। घरेलू कनेक्शनों का प्रयोग करने वाले होटल, ढाबा, फूड कोर्ट, छोटे दुकानदारों, मिठाई की दुकानों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ बड़े प्रतिष्ठानों ने सालों पुरानी डीजल भट्ठी का प्रयोग शुरू कर दिया है। बड़े इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है।
ऑनलाइन सिस्टम होगा बड़े स्तर पर प्रभावित
कॉपी और ओटीपी के साथ गैस बुकिंग सिस्टम लागू होने के बाद छोटे ढाबों, फूड कोर्ट, पीजी व भोजन सप्लाई करने वाली एजेंसियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौजूदा समय में घरेलू सिलिंडर ब्लैक में मंहगा हो गया है। सूत्रों की मानें तो 1200 से 1300 रुपये के हिसाब से शहरी क्षेत्र में सिलिंडर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में अभी कोई दिक्कत नहीं है। वहां पर लोगों को एजेंसी सरकारी दरों पर ही सिलिंडर उपलब्ध करवा रही है। सही मायने में जोमेटो, टिफिन, पिज्जा या अन्य फूड डिलीवरी सिस्टम प्रभावित होगा और इनकी दरों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।
यह जानना जरूरी
जिले में कुल एजेंसी - 28
कुल उपभोक्ता - 5 लाख के आसपास
कॉमर्शियल उपभोक्ता - 1500 से 2000 के बीच।
घरेलू सिलिंडर प्राप्त करने का तरीका
- ऑनलाइन या कॉपी के माध्यम से अपना सिलिंडर बुक करवाएं।
- बुक करवाने के बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन के बाद उपभोक्ता को सिलिंडर मिलेगा।
- एक बार सिलिंडर मिलने के 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग होगी।
सर्वर में रही दिक्कत
गैस सप्लाई की दिक्कत आने की सूचना से प्रदेश भर में लोगों ने बड़े स्तर पर सिलिंडर बुक करवाना शुरू कर दिया है। यही कारण रहा है कि बुधवार को ऑनलाइन सिस्टम धीमा हो गया। ऑनलाइन स्लिप निकालने में गैस एजेंसी संचालकों को दो से तीन मिनट का समय लगा। हालांकि, गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ नजर नहीं आई। बुकिंग सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने में एजेंसी संचालक लगे हुए हैं।
छोटी रेहड़ी व फूड स्टॉल चलाने वालों पर पड़ेगी मार
घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार का फास्ट फूड रेहड़ी व स्टॉल लगाकर बेचने वालों पर विभाग की मार पड़नी तय है क्योंकि कॉमर्शियल तौर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, चाय की दुकानों, खोखाें पर भी विभाग की टीमें सबसे पहले छापा मारती हैं। इन लोगों तक उनका पहुंचाना आसान होता है।
पेट्रोल व डीजल के भंडराण पर भी रहेगी नजर
डीएफएससी ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों के साथ भी बैठक की गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को खुली बोतलों या ड्रमों में पेट्रोल-डीजल न दिया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति इनका अनावश्यक भंडारण न कर सके। कालाबाजारी भी न कर सके। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सिरसा जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
कोट्स
घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग के हिसाब से सिलिंडर की सप्लाई हो रही है। कॉमर्शियल सिलिंडर पर सरकार ने रोक लगा दी है।
-भूपेंद्र गुप्ता, संचालक भारत गैस एजेंसी
कोट्स
घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही है। कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर सरकार ने रोक लगा दी है। जिले में सभी एएफएसओ की अगुवाई में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है ताकि गैस की कालाबाजारी व भंडारण न हो। इस संबंध में एजेंसी मालिकों के साथ बैठक हो गई है।
-हरवीर सिंह, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक
Trending Videos