सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   street lights will be arrange on air force station road

Sirsa News: 7 साल के बाद अब जगमग होगा एयर फोर्स स्टेशन रोड

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
street lights will be arrange on air force station road
डबवाली रौड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें । संवाद
विज्ञापन
- वर्ष 2016 में लगाई गई थीं स्ट्रीट लाइटें, दो साल के अंदर खराब होने पर हुआ था विवाद
Trending Videos

- विवाद होने पर कोर्ट में पहुंचा था मामला, नवंबर 2025 में नगर परिषद को मिली जीत
- पिछले चार साल से अंधेरे में डूबा रहता है डबवाली रोड
- 10 ब्रेकर होने से होते हैं हादसे, बारिश में पूरी तरह से जलभराव होने पर वाहनों का आवागमन होता है मुश्किल

- एक करोड़ रुपये की लागत से 122 पोल लगाकर किया जाएगा जगमग
- एस्टीमेट प्रशासन ने किया तैयार, जल्द होगा टेंडर

फोटो -

सुनील बैनीवाल
सिरसा। शहर के बीच से गुजरने वाले मुख्य डबवाली रोड का बड़ा हिस्सा सात सालों से अंधेरे में डूबा हुआ था। कोर्ट के चक्कर में स्ट्रीट लाइटें लगाने से नगर परिषद प्रशासन बचता रहा। अब कोर्ट का फैसला विभाग के पक्ष में आने के बाद डबवाली रोड को मीरपुर गोशाला तक पूरी तरह से जगमग किया जाएगा।

विभाग ने डबवाली रोड के लिए विशेष रूप से एस्टीमेट बनाया है। इस कार्य में एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों की मानें तो 120 से 122 आधुनिक पोल लगाए जाएंगे। इसी कारण बीएंडआर के डिवाइडर निर्माण कार्य को बीच में रुकवा दिया गया है ताकि पहले स्ट्रीट लाइट का केबल बिछाया जा सके। उम्मीद है कि अप्रैल में डबवाली रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात सालों से विवादित ठेकेदार की ओर से लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें बंद होती गईं। पिछले तीन साल से चतरगढ़पट्टी से लेकर मीरपुर गोशाला तक पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है। मौजूद समय में 30 से 40 पोल खड़े हुए हैं, उन पर लगीं सभी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इतना ही नहीं, तिरंगा लाइटें भी एक साल से पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। उनकी देखरेख भी कोई नहीं कर रहा है। इस रोड पर चौटाला हाउस से लेकर मीरपुर गोशाला तक दोनों ओर 10 ब्रेकर बनाए गए हैं। ये ब्रेकर रात के अंधेरे में खतरनाक हो जाते हैं। संवाद
बारिश में तीन फीट तक भर जाता है पानी
बारिश के दिनों में चतरगढ़पट्टी से लेकर चौटाला हाउस से पहले के क्षेत्र में पानी भर जाता है। दो से तीन फीट पानी जमा होता है। अंधेरे में वाहनों को बड़ी परेशानी होती है। वाहन चालक गिरने से चोटिल हो जाते हैं। लाइटें नहीं होने के कारण इस रोड पर बने कट हादसों के कारण बनते हैं। कॉलोनियों से आकर मिलने वाली गलियों से तेजी से आने वाले वाहनों से हादसों का खतरा रहता है।
इस कारण अटका रहा प्रोजेक्ट
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 में विशेष रूप से पोल और सोडियम लाइटें लगाई गई थीं। एजेंसी की ओर से लगाई गईं लाइटें एक साल में ही खराब होने लगीं। इसके बाद विवाद हुआ औरर एजेंसी हाईकोर्ट चली गई। नवंबर 2025 में कोर्ट का फैसला नगर परिषद के पक्ष में आया। यही कारण था कि न नये पोल लगाए गए और न ही स्ट्रीट लाइटें लगीं। अब कोर्ट के फैसले के बाद नये पोल और लाइट लगाई जाएगी।
कोट्स
कोर्ट का फैसला नगर परिषद के हक में आने के बाद अब डबवाली रोड की स्ट्रीट लाइटों के लिए टेंडर लगाया जाएगा। 120 से 122 पोल लगाए जाएंगे। इस पर एक करोड़ रुपये के आसपास खर्च आएगा। जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस कार्य को करवाया जाए ताकि आमजन को सुविधा मिले।
-अजय कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed