{"_id":"696bcbb1a1f738314b010533","slug":"dabwali-police-are-working-to-realize-the-goal-of-a-drug-free-society-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151423-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने में जुटी डबवाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने में जुटी डबवाली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम डबवाली ने गांवों और शहरी वार्डों में घर-घर सर्च एवं जागरूकता अभियान चलाकर नशे से ग्रसित लोगों को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया।
नशा मुक्ति टीम ने प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में 15 व 16 जनवरी को मटदादू, अलीकां, रामगढ़, गांव डबवाली तथा मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 18, 19 और 20 में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया, नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की। अभियान के तहत कुल 17 नशा पीड़ितों को चिह्नित किया गया।
चिन्हित नशा पीड़ितों को सिविल हॉस्पिटल डबवाली ले जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं काउंसलरों द्वारा काउंसलिंग एवं परामर्श दिलवाया गया। चिकित्सकों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा उपचार प्रक्रिया में परिवारजनों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। परामर्श के उपरांत सभी नशा पीड़ितों का उपचार शुरू कर दिया गया है, ताकि वे नशे की लत से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
नशा मुक्ति टीम ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित हो तो नशा मुक्ति टीम के मोबाइल नंबर 9138999731 पर सूचना दें। नशा तस्करी से संबंधित सूचना के लिए मानस पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
Trending Videos