सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dogs caught from the Dera area without permission were tied with iron wires and put into a truck, NGO filed a complaint with the police

Sirsa News: डेरा क्षेत्र से बिना अनुमति पकड़े कुत्ते, लोहे के तारों से बांधकर ट्रक में डाले, एनजीओ ने पुलिस को दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dogs caught from the Dera area without permission were tied with iron wires and put into a truck, NGO filed a complaint with the police
सिरसा में कुत्तों को लोहे के तारों से बांधकर पिंजरे में रख ट्रक में भरा गया था। 
विज्ञापन
सिरसा। डेरा क्षेत्र में कथित तौर पर पशु क्रूरता का संवेदनशील मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक ट्रक में 12 छोटे-बड़े कुत्तों को लोहे के तारों से बांधकर दूसरे इलाके में फेंकने की कोशिश की जा रही थी। एक पशु प्रेमी की सूचना पर एनिमल एंड बर्ड वेलफेयर सोसायटी के प्रधान जसपाल सिंह और पुलिस ने नेजियाखेड़ा नाके पर ट्रक को रुकवाया। इसके बाद रात में ही पशु चिकित्सकों ने कुत्तों को तारों से मुक्त कराया। प्राथमिक जांच में 5 से 6 कुत्ते गंभीर घायल पाए गए हैं। सदर थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जसपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों की हालत बेहद दयनीय थी। उनके पैरों को लोहे के तारों से बेरहमी से जकड़ा गया था जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक में दो से तीन माह के छोटे पिल्ले भी भरे थे जबकि एक कुत्ते को पिंजरे में बंद किया गया था। पशु चिकित्सक डाॅ. कुलभूषण ने कुत्तों की जांच की। ट्रक से मुक्त कराने के बाद दो कुत्ते भाग गए जबकि घायल व अन्य 10 कुत्तों को संस्था अपने साथ ले गई है जहां उनका इलाज और देखभाल की जा रही है। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना का कहना है कि यह मामला डेरे से जुड़ा हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति पकड़कर ले जाए जा रहे थे
ट्रक चालक ने स्वीकार किया कि उनके पास कुत्ते पकड़ने या स्थानांतरित करने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी। चालक का दावा है कि डेरा क्षेत्र में एक कुत्ते ने महिला को काट लिया था इसलिए आमजन की सुरक्षा के लिए वे इन्हें शहर से बाहर छोड़ने जा रहे थे। पशु पकड़ने वाली टीम के सदस्य मुकेश कुमार ने भी पुष्टि की कि इस संबंध में शहर की आधिकारिक टीम को कोई सूचना या मैसेज नहीं दिया गया था। उन्हें एक वीडियो के जरिये अवैध रूप से रेहड़ी वालों द्वारा कुत्ते पकड़े जाने की भनक लगी थी। जसपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे जांच कर रहे हैं। सोमवार को पशु चिकित्सक की रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना प्रभारी शिवम का कहना है कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed