सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ex depty pm chaudhari devilal remembered

Sirsa News: पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
ex depty pm chaudhari devilal remembered
बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस के समक्ष स्थित चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में आयोजित सभा में मौ
विज्ञापन
फोटो- 24
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को जननायक जनता पार्टी परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी शिक्षाओं व मूल्यों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस के समक्ष स्थित चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ने जेजेपी जिला कार्यकारिणी के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें सभी पंथों के धार्मिक प्रतिनिधियों ने दिवंगत की आत्मा को याद किया। पूर्व विधायक नैना चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर सही मायने में उन्हें श्रद्धांजलि देना तभी सार्थक माना जाएगा जब प्रत्येक व्यक्ति उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए कमेरे, किसान, शोषित वर्ग के समर्थन में उठ खड़ा होगा।
इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed