सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   form submitted for sirsa club election

Sirsa News: सिरसा क्लब के पांच पदों के लिए आवेदन फार्म जमा, तीन के लिए सीधा मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
form submitted for sirsa club election
सिरसा। सिरसा क्लब के सचिव पद के लिए आवेदन करते हुए पूर्व सचिव राजेश गोयल। संवाद
विज्ञापन
- 20 जनवरी को होंगी फाइल आवेदनकर्ताओं की सूची जारी
Trending Videos


फोटो -- 24

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा क्लब के चुनावों को लेकर दो दिनों तक आवेदन फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया चली। कुल पांच पदों के लिए 12 सदस्यों ने अपने आवेदन फार्म जमा करवाए हैं। अब नामवापसी व दस्तावेज की जांच की प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल, तीन पदों के लिए सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

वहीं, आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए सदस्यों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। दिन भर सिरसा क्लब में रौनक लगी रही। हर कोई चुनावों पर चर्चा कर रहा है। उम्मीदवारों के बीच में आपसी मनमुटाव को भूलकर दोस्ती भरा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे तक सिरसा क्लब में आवेदन फार्म जमा हुए। चुनाव अधिकार एडवोकेट अभिषेक जैन ने बताया कि पांच पदों को लेकर आज नामांकन जमा हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। 12 आवेदन फार्म आए हैं। 20 जनवरी को फाइल आवेदनकर्ताओं की सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद शांतिपूर्वक चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार रहेगा। उम्मीद है कि शांतिपूर्वक तरीके से मतदान रहेगा।

इस प्रकार किए गए हैं आवेदन
वरिष्ठ उप प्रधान - तीन अशोक कुमार, पवन गोयल, सुभाष गंबर
उप प्रधान- सुरेंद्र साहु, साहिल बंसल
सचिव - शिवराज पुरी, राजेश गोयल, राजन पाहवा
संयुक्त सचिव -राहुल मेहता, सिकंदर खट्टर
कोषाध्यक्ष - संजीव गोयल, अतुल रातुसरिया
चाय से लेकर डिनर टेबल पर होगी चुनावी चर्चा
सिरसा क्लब के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दस दिनों तक चाय से लेकर डिनर टेबल पर चर्चा रहेगी। पर्दे के पीछे से राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रतिनिधि का समर्थन करते हुए नजर आएंगे। कांग्रेस, भाजपा, हलोपा, इनेलो और जेजेपी का अपना-अपना प्रभाव देखने को मिलेगा। रोचक यह रहेगा कि राजनीतिक तौर पर आपसी गठबंधन से कौन अपने अपने सदस्यों को जिताता है। सिरसा क्लब पर जीत होना बड़ी बात मानी जाती है। भाजपा और हलोपा के लिए यह आमने-सामने का मुकाबला होगा।
इस प्रकार है चुनावी प्रक्रिया
आवेदन फार्मों की जांच की तिथि - 19 जनवरी

आवेदन वापस लेने की तिथि - 20 जनवरी

फाइनल आवेदनकर्ताओं की सूची जारी होगी - 20 जनवरी
मतदान करने की तिथि - 1 फरवरी
परिणाम घोषित होंगे - 1 फरवरी शाम पांच बजे के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed