{"_id":"6a2eeabf1ad5d3ffa10dd90d","slug":"honored-the-distinguished-citizens-of-the-district-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160011-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के मौअजिज लोगों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के मौअजिज लोगों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
डबवाली में जिले के मौअजिज लोगों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबवाली। अखिल भारतीय सेवा संघ की ओर से आयोजित दूसरे विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का रविवार को सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। समारोह में समाज सेवा, चिकित्सा सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा संघ के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
संघ के डबवाली अध्यक्ष राकेश बांसल ने बताया कि शिविर के दौरान 239 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिनमें से चयनित 41 मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाए गए। शिविर के सफल संचालन एवं समापन पर सभी सहयोगियों, चिकित्सकों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल उपस्थित रहे। ज्योति प्रज्वलन की रस्म दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक एवं अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी ने निभाई जबकि दीप प्रज्वलन विधायक चौ. आदित्य देवीलाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इन्द्र गोयल ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.एल. बागला, पेट्रो डीलर संदीप चौधरी, समाजसेवी विजयंत शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेन्द्र कुमार गर्ग तथा शाखा अध्यक्ष राकेश बांसल ने कहा कि सेवा कार्यों को आगे भी इसी समर्पण भावना के साथ जारी रखा जाएगा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों का धन्यवाद किया।