{"_id":"69d3f4b9d09a57229f0ec380","slug":"invalid-hoardings-in-city-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156139-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध होर्डिंग का धंधा चलाकर लाखों कमा रहे चुनिंदा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध होर्डिंग का धंधा चलाकर लाखों कमा रहे चुनिंदा लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
भगत सिंह चौक पर अवैध रूप से भवनों पर लगाए गए होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग पर नगर आयुक्त को पार्षदों ने सौंपी शिकायत, कहा-20 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बिक रहीं छत व दीवारें
- दो पार्षदों ने अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई करने की मांग
फोटो-- -54,55
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में अवैध होर्डिंग पर एक बार फिर आवाज उठने लगी है। शहर के भवनों की छतों और दीवारें ही नहीं कुछ लाेग अवैध रूप से यूनिपोल लगाकर अपना धंधा चला रहे हैं। इसके खिलाफ दो पार्षदों ने जिला नगर आयुक्त को सबूतों के साथ सोमवार को शिकायत दी है। उन्होंने गुहार लगाई है कि इस अवैध धंधे को बंद करवाया जाए। विभाग से स्वीकृत जगहों पर ही होर्डिंग लगाने दिए जाएं।
पार्षद अंग्रेज बठला और विक्रम सिंह ने सोमवार को जिला नगर आयुक्त को लेटर पैड पर लिखकर अवैध होर्डिंग की शिकायत दी है। जहां-जहां अवैध होर्डिंग लगे है उनका फोटो और डिटेल दी है। इसके साथ ही अवैध रूप से शहर में होर्डिंग का धंधा चलने वाले फ्लेक्स व प्रिंटर की एजेंसियों के नाम तक दिए हैं जो शहर में अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर लगाकर प्रतिमाह लाखों रुपये कमा रही हैं।
जिला नगर आयुक्त को पार्षदों ने यह दी शिकायत
पार्षद अंग्रेज बठला व विक्रम सैनी ने कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में अवैध होर्डिंग गिरोह काम कर रहा है। 7-8 लोग एक ग्रुप बनाकर पिछले कई सालों से अवैध होर्डिंग का धंधा चला रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 40 व जिले की सीमा में लगभग 70 होर्डिंग अवैध रूप से छतों और दीवारों व सड़क के किनारे स्थापित किए गए हैं। ये लोग प्रतिमाह अवैध रूप से 10 से 20 लाख रुपये कमा रहे हैं। इन लोगों के कारण एजेंसियां सरकारी साइटों को ठेके पर नहीं ले रही हैं और प्रतिमाह लाखाें रुपये का नुकसान नगर परिषद को हो रहा है। सिरसा की महज 9 साइटों को ही ठेके पर दिया गया हैं जबकि अन्य साइट ठेके पर नहीं दी गई हैं। इन अवैध रूप से कार्य करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई करें ताकि होर्डिंग साइटों को ठेके पर चढ़ाया जा सके क्योंकि इस धंधे के चलते सरकारी साइटों को लेकर कोई एजेंसी रुचि नहीं दिखा रही है। अनुरोध है कि सारी अवैध साइटों पर कार्रवाई की जाए।
इस प्रकार चल रही अवैध कमाई
जानकारी के अनुसार, शहर में दीवारों और छतों को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। मुख्य रोड के साथ साथ बड़े भवनों को प्रतिमाह के हिसाब से किराये पर लिया जाता है। 10 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से इन्हें किराये पर लिया जाता है। इन पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए जाते हैं। वहीं, एनएचएआई और नगर परिषद दोनों विभागों को धोखा देते हुए यूनिपोल लगाकर कॉमर्शियल विज्ञापन लगाए जाते हैं। इनके लिए प्रतिमाह 40 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूले जाते हैं। जब धार्मिक आयोजनों का समय आता है तो सरकारी साइटों पर भी अवैध रूप से होर्डिंग लगा कर कमाई की जाती है।
कोट्स
जिला नगर आयुक्त को अवैध होर्डिंग में चल रहे एजेंसियों के खेल को लेकर शिकायत दी गई है। हमारी मांग है कि सरकारी साइटों को ठेके पर दिया जाए ताकि नगर परिषद की कमाई हो। विकास कार्य पर पैसा लगे। अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
-अंग्रेज बठला, पार्षद, वार्ड-14, नगर परिषद
अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जहां लोग पैसा कमा रहे हैं वहीं शहर को गंदा कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत भी अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई हो। सरकारी साइट लंबे समय से खाली हैं। उनका टेंडर होना चाहिए ताकि विभाग की इनकम बढ़े। विकास को बढ़ावा मिले।
-विक्रम सिंह, पार्षद वार्ड नंबर-24, नगर परिषद
कोट्स
अवैध होर्डिंग को लेकर पार्षदाें ने अवगत करवाया था। इस मामले में अधिकारियों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। सरकारी साइटों का टेंडर करवाया जाएगा ताकि नगर परिषद की आय हो।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
Trending Videos
- दो पार्षदों ने अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई करने की मांग
फोटो