{"_id":"6a2ee9abda808ae0d60c58ea","slug":"leakage-in-the-hisar-ghaggar-seepage-drain-near-dadba-kalan-village-waterlogging-in-fields-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160008-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव दड़बा कलां के समीप हिसार-घग्गर सेमनाला में रिसाव, खेतों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव दड़बा कलां के समीप हिसार-घग्गर सेमनाला में रिसाव, खेतों में जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चोपटा में हिसार-घग्गर ड्रेन में बनाया गया बांध।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के समीप हिसार-घग्गर ड्रेन में रविवार को सुबह के समय रिसाव हो गया। इससे खेतों में पानी का भराव होना शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया है। ड्रेन में पानी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
ग्रामीणों के अनुसार इस समय हिसार-घग्गर ड्रेन यानी सेमनाला में सफाई का कार्य चल रहा है। सेमनाला में गांव रूपाना के पास बंधा लगाकर सफाई की जा रही है। सेमनाला में पानी का स्तर पीछे से बढ़ गया। इससे ही गांव दड़बा कलां के पास रिसाव हो गया है।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर ने बताया कि सेमनाला मेें सफाई का कार्य चल रहा है। इसी को लेकर गांव रूपाना के समीप बंध बांधा गया है ताकि सफाई अच्छे से हो सके। ड्रेन में आए रिसाव को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल भी इन्हीं दिनों टूटी थी ड्रेन
गौरतलब है कि यहां से पिछले साल भी ड्रेन के टूटने गई थी। इससे एक माह तक सिरसा भादरा मार्ग नहीं खुला था। ड्रेन के टूटने से गांव दड़बा कलां के समीप एक किलोमीटर की दूरी में जलभराव हो गया था। इससे वाहन चालकों को दड़बा कलां से रूपाना, लुदेसर होकर चौपटा व दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर गुजरना पड़ रहा था।